उज्जैन 23 अक्टूबर। जनविश्वास अभियान के तहत उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने विक्रम उद्योगपुरी स्थित अमूल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में दूध संकलन से लेकर विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण और उनकी बिक्री तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली को समझना, उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था में आने वाली समस्याओं का फीडबैक लेना तथा बेहतर कार्यप्रणालियों को सांची दुग्ध संघ में अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एडीजी श्री राकेश गुप्ता और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) उज्जैन के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्लांट की उत्पादन व्यवस्था को समझा और यह जाना कि किसानों से दूध एकत्रित होने के बाद किस प्रकार उसे प्रसंस्करण के लिए प्लांट तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता बनाए रखने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया गया।किसानों से उपभोक्ताओं तक की पूरी व्यवस्था को समझा संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने बताया कि जनविश्वास अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्थाओं को समझने और उनमें सुधार की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में वृंदावन ग्राम का भ्रमण करने के साथ विक्रम उद्योगपुरी स्थित अमूल प्लांट का निरीक्षण किया गया। अमूल प्लांट में दूध संकलन से लेकर उत्पाद निर्माण और उनकी बिक्री तक की पूरी श्रृंखला को समझा गया है। इस दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि पूरी प्रक्रिया में किस तरह काम होता है और प्लांट के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है। संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर समस्याओं को दूर करने और कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।सांची दुग्ध संघ में अपनाई जाएंगी बेहतर कार्यप्रणालियांसंभागायुक्त ने कहा कि अमूल प्लांट में अपनाई जा रही अच्छी कार्यप्रणालियों को समझकर उनका उपयोग सांची दुग्ध संघ के ब्रांड और उसकी व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसी उद्देश्य से यहां की उत्पादन प्रक्रिया, दूध संकलन व्यवस्था और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की पूरी प्रणाली का अध्ययन किया गया। निरीक्षण के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि अमूल की बेहतर कार्यप्रणालियों से सीख लेकर सांची दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं में किस प्रकार सुधार किया जा सकता है। इसके लिए दोनों व्यवस्थाओं के अनुभवों और कार्यप्रणालियों को समझते हुए उपयोगी प्रयोग किए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जनविश्वास अभियान के तहत किए जा रहे निरीक्षणों का उद्देश्य केवल संस्थानों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करना नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को समझना भी है। अमूल प्लांट के निरीक्षण के दौरान भी उत्पादन से जुड़ी पूरी श्रृंखला का फीडबैक लेकर यह जानने का प्रयास किया गया कि किन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।