उज्जैन, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उज्जैन अर्बन जोन-5 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी, जिला उज्जैन द्वारा औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. रघुवंशी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहजता एवं सुगमता से मिले l 48 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए गएमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 48 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों की सुविधा के लिए 5 आभा आईडी तथा 11 आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए गए। इस प्रकार नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शासन की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।उन्होंने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला राहवीर नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिलीप वसुनिया, पब्लिक मैनेजर श्री सावरिया पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उज्जैन अर्बन जोन-5 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
उज्जैन · 23 अक्टूबर 2026, 21:17
सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने किया औचक निरीक्षण, 48 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 16 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ
तेज़तर्रार डेस्क · 2 मिनट



