कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज के इण्डोर हॉल एवं सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ओ.पी. शर्मा शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर एवं श्री अरूण सिंह जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजल्वित कर किया गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव की प्रतियोगिता में स्कूल तथा कॉलेज के 15 वर्ष से 29 वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में पांच विधाओं सामूहिक लोक नृत्य, सामुहिक लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला में छात्र छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।

युवा उत्सव अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के क्रम में कविता लेखन में अंकित राठौर ने प्रथम एवं आशीष राठौर ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। चित्रकलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशा दुबे एवं द्वितीय स्थान आयुषी सौनी रहे। सामुहिक लोकगीत में सी.एम.राईज विद्यालय श्योपुर को प्रथम स्थान मिला, जबकि वर्षाना गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुकक्ड़ नाटक में प्रथम स्थान पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया। आयोजन के पुरूस्कार वितरण एवं समापन अवसर पर माय भारत श्योपुर की युवा अधिकारी सुश्री विनीता चौधरी एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री अरूण सिंह चौहान तथा प्रतियोगिता के निर्णायकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरूप शील्ड एवं स्मृति चिन्ह भेट किये गये। मंच संचालन श्री राहुल राजपूत एवं आभार प्रदर्शन श्री अरूण सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री आशीष दुबे युवा समन्वयक, श्रीमती बिन्दू शर्मा युवा समन्वयक, श्री शिवकुमार सिंह तौमर युवा समन्वयक, श्री डेलन तुमराची जिला खेल प्रशिक्षक, श्री विनोद नरवरिया सहायक ग्रेड 03 खेल विभाग, श्री शिवकुमार दोहरे नेहरू युवा केन्द्र, श्री दीपेन्द्र सिंह परिहार खेल शिक्षक, श्री कौशल त्रिपाठी खेल शिक्षक, श्री राहुल राजपूत खेल शिक्षक, श्री भूपेन्द्र परिहार खेल शिक्षक, श्री अनुज अर्गल खेल शिक्षक, श्री वीरेन्द्र सोलंकी खेल शिक्षक उपस्थित रहे।