मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर शुकवार को पुनासा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 203 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों की हीमोग्लोबिन तथा 97 मरीजो की उच्च रक्तचात व मधुमेह की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में टीबी के 60 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष्मान निरामयम योजना तहत् 15 पात्र हितग्राहीयों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 10 हितग्राहीयों की आभा आईडी बनाई गयी। शिविर में मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।
मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल व कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने टीबी के 2 मरीजों को पोषण आहार युक्त फुड बास्केट भी वितरित किए। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ. पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद ओनकर उपस्थित थे।



