मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विशेष परियोजना वाहिनी PARAM Foundation द्वारा संचालित धार जिले के आईटीआई कौशल कॉलेज, सरदारपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए एक वर्षीय आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कौशल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा आवेदिका की आयु 17.5 से 27 वर्ष के बीच होना चाहिए।
प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है तथा छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण की प्रमुख विशेषता प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध होना है। प्रशिक्षण के पश्चात संभावित मासिक वेतन 18 हजार से 22 हजार रुपये तक बताया गया है। कौशल कॉलेज की बैच 1, 2, 3 एवं 4 की अब तक कुल 445 छात्राओं का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है।
नामांकन के लिए इच्छुक पात्र बालिकाएँ ऑनलाइन "रजिस्ट्रेशन लिंक" (https: paniitalumnifoundation.org/param/course.php) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन एवं पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9109105146 पर संपर्क किया जा सकता है। कौशल कॉलेज प्रबंधन ने इच्छुक पात्र बालिकाओं से सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने की अपील की है।



